पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 652 लोगों से वसूले 52 लाख रूपये, 940 लोगो की कटेगी आरसी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
आयकरदाता होने के बावजूद पीएम किसान सम्मान निधि लेने वाले 652 लोगों से कृषि अफसरों ने 52 लाख से अधिक की वसूली की।
बदायूँ। आयकरदाता होने के बावजूद पीएम किसान सम्मान निधि लेने वाले 652 लोगों से कृषि अफसरों ने 52 लाख से अधिक की वसूली करा ली है। इसके साथ ही जिन लोगों ने अभी तक सम्मान निधि की ली गयी रकम वापस नहीं की है उनके आरसी जारी की जा जारी है। जिले में आरसी की श्रेणी में आने वाले लोगों की संख्या 940 है।सरकार को आयकर देने वाले लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पात्र नहीं हो सकते थे। इसके बावजूद जनपद के 1592 लोग पीएम सम्मान निधि का लाभ लेते आये और पहली से लेकर 10वीं किश्त ली। गलत तरीके से सम्मान निधि हड़पने वालों में डॉक्टर, शिक्षक समेत अन्य कर्मी शामिल रहे हैं। सरकार की ओर से सम्मान निधि की ली गयी रकम वापस कराने पर जोर दिया गया तो 652 लोगों ने 52 लाख 79 हजार की रकम वापस कर दी। जबकि 940 लोगों ने अभी तक सम्मान निधि की रकम वापस नहीं की है।कृषि विभाग के अधिकारियों ने सम्मान निधि वापस न करने वाले लोगों की आरसी जारी कराने की तैयारी की है। आरसी जारी होने के बाद राजस्व विभाग के माध्यम से सम्मान निधि की ली गयी रकम वसूल की जायेगी। डीडी कृषि रामवीर कटारा ने बताया कि जिन आयकर दाता लोगों ने सम्मान निधि की रकम ली है वह वापस कर दें, अन्यथा आरसी जारी करायी जा रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

