बिसौली मे महिला प्रधान के साथ मारपीट की, बाल पकड़कर घसीटा, पूर्व प्रधान समेत पांच के विरूद्ध दर्ज हुई एफआईआर

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव नागपुर में महिला प्रधान के साथ मारपीट, गालीगलौज और बाल पकड़कर घसीटने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने पूर्व प्रधान समेत पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी इसमें किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। ग्राम नागपुर निवासी दयाराम के मुताबिक उसकी पत्नी चंद्रवती गांव की प्रधान है। मामला बृहस्पतिवार शाम का है। उस वक्त चंद्रवती अपनी देवरानी राजकुमारी से मिलकर उसके घर से लौट रही थी। उसके गांव का पूर्व प्रधान गिरीश चुनाव के समय से रंजिश मान रहा था। वह अपने साथियों के साथ रास्ते में खड़ा था। जैसे ही चंद्रवती उसके सामने से गुजरी तो आरोपी पूर्व प्रधान गिरीश, थान सिंह, रमेश, राजेश और मुकेश ने गालीगलौज शुरू कर दी। जब प्रधान ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्हें बाल पकड़कर घसीटकर ले गए। काफी दूर तक उन्हें घसीटा। इसकी सूचना पर उनका बेटा वीरेंद्र, सौरभ और बेटी लक्ष्मी पहुंच गई। तीनों बच्चों ने अपनी मां प्रधान को बचाने की कोशिश की लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसमें सभी लोगों के गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी मौके से भाग गए।
प्रधान के बड़े बेटे वीरेंद्र ने पूर्व प्रधान समेत सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। दयाराम ने बताया कि आरोपी काफी दबंग हैं। आए दिन विवाद करते हैं। इससे उनका गांव में रहना मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!