मिशन शक्ति फेज 4.0 के अन्तर्गत ग्राम लोची नगला में महिला एवं बालिका सुरक्षा पर जागरुकता कार्यक्रम

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिलाधिकारी दीपा रंजन के निर्देशानुसार जिला प्रोबेशन अधिकारी चन्द्रभूषण सिंह के मार्ग दर्शन में जनपद बदायूँ में मिशन शक्ति फेज 4.0 की कार्ययोजना के अनुसार महिलाओ एवं बालिकाओं को सशक्तिकरण, स्वावलंबन, सुरक्षा, स्वास्थ, शिक्षा आदि के जागरुकता हेतु पूरे जनपद में एक अभियान के तहत अनेक प्रकार के कार्यक्रम आदि किये जाने है, जिसके अन्तर्गत दिनांक 24 जून को प्रवीण रानी कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना की अध्यक्षता में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ कार्यक्रम का आयोजन मौ0 लोचीनगला में किया गया, जिसके अन्तर्गत कार्यक्रम में रिचा गुप्ता, महिला कल्याण अधिकारी, महिला शक्ति केन्द्र, बदायूँ द्वारा महिला कल्याण विभाग, उप्र सरकार द्धारा संचालित सभी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड), उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आदि की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। छवि वैश्य, जिला समन्वयक महिला शक्ति केन्द्र द्धारा छात्राओं को सशक्तिकरण हेतु जागरूक कर सरकार द्धारा चलाई जा रही महिलाओं हेतु जन कल्याणकारी योजनाओं आदि को प्रचार-प्रसार करते हुये आपातकालीन सेवा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रुचि पटेल, जिला समन्वयक द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ हेल्पलाइन नंबर 1090,1098,181,112,1930 आदि की जानकारी दी गई। गोष्ठी में उपस्थित महिलाओं को साइबर क्राइम की विस्तृत जानकारी देते हुए साइबर क्राइम की हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी अवगत कराया व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रोत्साहित किया। प्रवीण रानी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ी हैं। जिसमें आप सभी के प्रयास से सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। सभी बालिकायें अपने ऊपर पूर्ण विश्वास रखकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये निरन्तर प्रयास करते रहे। छात्राओं का उत्साहवर्धन कर, यह कहा कि बेटियां किसी से कम नहीं होती उन्हें भी समाज में अपनी भागीदारी करनी चाहिए जिससे वह समाज में व्याप्त कुरितियों के विरुद्ध लड़ सके। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व आशाबहु मुन्नी रानी व अन्य महिलाऐं उपस्थित रही।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!