बदायूं रोडवेज बस स्टैंड पर लावारिस अवस्था मे मिले तीन मासूम, बालगृह भेजे
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
मासूम बच्चे अपने माता-पिता का नाम भी नहीं बता पा रहे। अब सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल कर रही चाइल्ड लाइन की टीम।
बदायूं। रोडवेज बस स्टैंड पर तीन मासूम बच्चे शुक्रवार देर रात लोगों को मिले। इनमें एक लडका लगभग डेढ़ साल का था, व एक लड़की तीन साल तो वही सबसे बड़ा लड़का लगभग 5 साल का था। फिलहाल चाइल्ड लाइन की टीम ने इन्हें पुलिस के सहयोग से बाल गृह में शिफ्ट कर दिया है। वहीं अब चाइल्ड लाइन व पुलिस इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करके इनके परिजनों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे है।
बस स्टैंड परिसर में एक बेंच पर बैठे तीन बच्चों को देख शुरुआत में तो मुसाफिर समेत स्टाफ के लोगों को लगा कि इनके माता-पिता आसपास ही होंगे, लेकिन देर रात तक बच्चों के पास कोई नहीं पहुंचा। वहीं छोटा बच्चा रोने लगा तो उसके भाई-बहन चुप कराने की कोशिश करने लगे। शक होने पर लोगों ने बच्चों से उनके माता-पिता के बारे में पूछा, लेकिन वे कुछ नहीं बता सके। कहां के रहने वाले हैं और यहां कैसे पहुंचे, इन सवालों का जवाब भी मासूम नहीं दे पा रहे थे। बड़ा बच्चा अपना नाम अकील, बच्ची का नाम चंचल और सबसे छोटे बच्चे का नाम बाबू बता रहा था। इन बच्चों को चाइल्ड लाइन व सिविल लाइंस थाना पुलिस आसपास इलाके में देर रात तक लेकर घूमती रही। ताकि इनके परिवार वाले आसपास हों तो उन्हें देख सकें। इधर, दूसरे दिन शनिवार सुबह तक कोई अपने बच्चों की गुमशुदगी की सूचना लेकर थाने भी नहीं पहुंचा। चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर कमल शर्मा ने बताया, बच्चों को फिलहाल बाल गृह में रखा गया है। उन्हें परिवार वालों के पास पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। थाने की जीडी में भी उनका दाखिला करा दिया गया है। परिजनों के मिलने पर विधिक प्रक्रिया के तहत उन्हें बच्चे सौंपे जाएंगे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

