मसौली बाराबंकी। स्थानीय थाना सहित नगर कोतवाली दर्ज में दर्ज मुकदमे के वांछित 5 हजार रुपये के इनामी अपराधी को मसौली पुलिस ने शहाबपुर टोल प्लाजा के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रफीनगर निवासी ओमप्रकाश वर्मा पुत्र शिवनरायन वर्मा जमीन का अवैध कारोबार करता है तथा जमीन रजिस्ट्री करने के नाम कई लोगों से धोखाधड़ी करके रुपये लेना व बाद में रजिस्ट्री न करने की धोखाधड़ी करता है। जिसके विरुद्ध मसौली एव नगर कोतवाली क्षेत्र धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है। दर्ज मुकदमों से वांछित अभियुक्त पर 5 हजार का इनाम घोषित है। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक मुन्ना कुमार, अब्दुल रहमान खान हमराहियों के साथ टोल प्लाजा शहाबपुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Related Posts

