मसौली बाराबंकी। खेल शारीरिक विकास का साधन है । खेलों से युवाओं की शारीरिक प्रतिभा में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है। और ग्रमीण अंचलों में छिपी प्रतिभाओ में निखार आता है।
उक्त बातें ग्राम हरीपुर मजरे जकरिया में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन करते हुए पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कही । आयोजक सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से गांव में छुपी प्रतिभाओं की परख होती है किसी भी शहर, गांव, प्रदेश देश की उन्नति युवा वर्ग की अहम भूमिका होती है उसके लिए युवा वर्ग तंदुरूस्त नशों से दूर हो तभी युवा इसमें अपनी भागीदारी दर्ज करवा सकता है। खेल एक ऐसा माध्यम है जिसके साथ युवा जहां एक ओर अपने आपको शारीरिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं वहीं इससे मानसिक रूप से भी युवा तंदुरूस्त रह सकता है।
पूर्व विधायक रामगोपाल रावत ने कहा कि आज अलग अलग खेलों के माध्यम से भारत के युवाओं ने विश्व में नाम कमाया है जिससे देश का भी नाम रोशन हुआ है। युवाओं को इतनी बड़ी ऊंचाई पाने के लिए किसी बड़े शहर में होना जरूरी नहीं है बल्कि युवाओं की अपनी मेहनत लगन उसे खेलों में कहीं पर भी ले जा सकती है।
इस मौके पर रहे मिंटू चौधरी प्रधान, अमित कश्यप बीडीसी, मास्टर सुरेश चन्द्र वर्मा , मनोज कुमार गुड्डू, अनिल वर्मा, विपिन वर्मा, अभिषेक वर्मा, दिनेश यादव,पंकज वर्मा, हरिकेश वर्मा, सुजीत रावत,मो असर उल हसन, सचिन वर्मा, अतुल वर्मा,रौनक वर्मा, प्रदीप वर्मा,अंशू वर्मा,अनोज वर्मा, विशाल जयसवाल,शान्तनू जयसवाल, सचिन रावत,अमन रावत, शैलेन्द्र रावत, आनन्द यादव, मोहित यादव, अखिलेश यादव, सुधीर रावत, जितेंद्र रावत, कन्हैया लाल यादव आदि तमाम क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
Related Posts

