भाजपा सरकार गांव गरीब के लिए काम कर रही हैं: संजय तिवारी ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने वितरित किया घरौनी प्रमाण पत्र
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) तहसील सभागार रामनगर में शनिवार को तहसील प्रशासन के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। तहसीलदार प्राची त्रिपाठी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामनगर ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी के द्वारा 33 गांवों के 3839 लोगों को उनके घरों का मालिकाना दस्तावेज घरौनी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस मौके पर बोलते हुए मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख संजय तिवारी ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार गांव गरीब के लिए काम कर रही हैं। देश के प्रधानमंत्री के द्वारा शुरू की गई स्वामित्व योजना गांवों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घरों के अभिलेख घरौनी प्रमाण पत्र मिल जाने से संपत्ति विवाद काफी कम हो जाएंगे। यह प्रमाण पत्र तमाम आवश्यक सेवाओं में भी काम आएगा। ब्लाक प्रमुख श्री तिवारी ने आगे कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लागू की गई योजनाओं को धरातल में उतारने का काम प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया जा रहा है आज पूरे प्रदेश में 10 लाख से अधिक लोगों को घरौनी प्रमाण पत्र देने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी ने गांव गरीब के उत्थान का जो सपना देखा था उसे साकार करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में तहसीलदार प्राची त्रिपाठी के साथ नायब तहसीलदार अभिषेक यदुवंशी, वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश कांत मिश्रा, तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद प्रकाश श्रीवास्तव, महामंत्री शिव प्रकाश अवस्थी, राम कुमार सोनी, रामचंद्र शुक्ला, मनोज कुमार मिश्रा, बब्बू, रजिस्टार कानूनगो अनिल श्रीवास्तव फकीरे, अजय सिंह सहित तमाम राजस्व कर्मी में उपस्थित थे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

