शाम पांच बजे तक बंद रहेगी शराब की दुकानें, पब तथा बार में भी नहीं होगा कारोबार
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
उत्तर प्रदेश में नशीली दवाओं तथा मादक पदार्थ के खिलाफ 26 जून को अंतर राष्ट्रीय इस्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार ने समाज को नशा से मुक्त रखने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश में 26 जून को शाम पांच बजे तक शराब का कोई खुदरा व्यापार नहीं होगा, यानी शराब की दुकानें नहीं खुलेलेंगी। इस दौरान कल शाम को पांच बजे तक किसी भी बार या पब में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। उत्तर प्रदेश के अपर आयुकत आबकारी हरिश्चंद्र ने इस बाबत आज एक आदेश जारी किया है। पत्र में लिखा गया है कि उत्तर प्रदेश में 26 जून को शाम छह बजे तक कोई खुदरा शराब कारोबार नहीं होगा। आबकारी विभाग ने 26 जून को शुष्क दिवस (ड्राई डे) डे घोषित किया है। गौरतलब है कि 26 जून को नशीली दवा तथा मादक पदार्थ के दुरुपयोग के खिलाफ अंतर राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में पहली बार 26 जून को ड्राई डे घोषित किया गया है। योगी आदित्यनाथ सरकार युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन पर भी अंकुश लगाने की तैयारी में है। 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य लोगों को नशीली दवाओं के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से मुक्त समाज का निर्माण करने का प्रयास माना जाता है.
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

