मसौली पुलिस ने दो दर्जन लोगों पर धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही की।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद की हुई घटनाओं में मसौली पुलिस ने दो दर्जन लोगों पर धारा 151 सीआरपीसी की कार्यवाही करते हुए 15 लोगो को उपजिलाधिकारी की कोर्ट पर दाखिल किया।
थाना क्षेत्र के ग्राम नेवला करसण्डा में अमरेश वर्मा पुत्र रामदास व बालकराम पुत्र असरफी के बीच नाली को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे जिनमे कई लोगो के चोटे लगी है सूचना पर पहुँची पुलिस ने प्रथम पक्ष के अमरेश पुत्र रामदास, आकाश वर्मा पुत्र रामू, सन्तोष पुत्र मायाराम, सुभाष पुत्र रामौतार, लवकुश पुत्र रामसूचित, भगौती पुत्र रसमदास रामू व श्यामू पुत्र रामचंद्र, सीला पत्नी श्यामू, रामो पत्नी रामू व द्वितीय पक्ष के बालकराम पुत्र असरफी, पंकज पुत्र बालकराम, विजय वर्मा पुत्र असरफी, धर्मेंद्र, उपेंद्र पुत्रगण बालकराम, रामावती पत्नी बालकराम के विरुद्ध 151 सीआरपीसी के तहत पाबन्द किया गया है। बिंदौरा निवासी उमेश कुमार पुत्र परमेश्वर जो पत्नी से विवाद कर रहा था जिसके विरुद्ध कार्यवाही की गई है। शहाबपुर निवासी अतीक अहमद पुत्र जान मोहम्मद व मो0 सगीर पुत्र मो0 शब्बीर के बीच बंटवारे के विवाद को दोनों पर कार्यवाही की गई है। जमालपुर मजरे धरौली निवासी अमर सिंह पुत्र इलाही व हस्फूल पुत्र नूरा के बीच के विवाद के कारण कार्यवाही की गई हैं। बाबापुरवा निवासी मुकेश यादव पुत्र कमलेश यादव व विवेक यादव पुत्र रामसजीवन के बीच हो रही मारपीट में पुलिस ने हिरासत में लेकर विवेक के साथी सुभाष पुत्र श्यामलाल निवासी अल्लापुर थाना फतेहपुर के विरुद्ध धारा 151 एआरपीसी की कार्यवाही की है जिसमे 15 अभियुक्तों को उपजिलाधिकारी की कोर्ट पर हाजिर किया गया।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!