कुर्मी समाज के महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई गई जयंती
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। रविवार को बहुजन समाज पार्टी जिला कार्यालय भीम नगर फतहाबाद मे देश में आरक्षण के जनकए दलितों शोषित एपीड़ितएमजलूमों के मसीहाए कोल्हापुर नरेशए कुर्मी समाज के महाराजा छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी समर्थकों पदाधिकारियों ने साहू जी महाराज को पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि अर्पित किए और उनके अधूरे सपने को पूरा करने का संकल्प लिए। आरपी गौतम एडवोकेट जिला संयोजक डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय अधिवक्ता मंच बाराबंकी ने कहा कि साहूजी महाराज के संघर्षों की बदौलत बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को पढ़ने लिखने एआगे बढ़ने का मौका मिला था उन्हीं की प्रेरणा की बदौलत आज भी लोगों को संवैधानिक अधिकार के तहत बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने समताए स्वतंत्रता बंधुत्व शिक्षा सुरक्षाए सम्मान का अधिकार दिया है जिसे वर्तमान सरकार धीरे धीरे समाप्त करके फिर से बहुजन समाज के लोगों को गुलाम और आचार बनाने की साजिश रच रही है जिसे रोकने के लिए आने वाले समय में देश वा प्रदेश में बहुजनों को हुक्मरान बनाने के लिए जो भी संघर्ष और कुर्बानी देनी पड़े उसके लिए तैयार रहना है तभी छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती मनाने का मकसद पूरा होगा। इस मौके पर विजय कुमार, प्रमोद कुमार, अरविंद यादव, आरपी गौतम, विक्रम गौतम, जयसीराम वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

