पुलिस ने अफीम तस्कर को रंगे हाथों किया गिरफ्तार।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
शाहजहांपुर व अन्य जनपदों में तस्करी करता है आरोपी,झारखंड से मिलती है अफीम।
बदायूं। पुलिस ने अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी आसपास के जिलों में अफीम की तस्करी करता था और मोटा मुनाफा कमाता था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत रिपोर्ट दर्ज की। जबकि बाद में आरोपी का चालान करके उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
पुलिस के मुताबिक ददमई गांव के पास एक तस्कर की मौजूदगी की सूचना पर बिनावर थाना पुलिस के अलावा एसपी देहात की स्पेशल टीम मौके पर जा पहुंची। टीम ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। यहां पुलिस ने एक युवक को अफीम के साथ पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम उमेश निवासी गांव ददमई थाना बिनावर बताया। आरोपी ने कबूला कि बरामद माल झारखंड का एक व्यक्ति यहां लेकर आता है। इस अफीम को वह बरेली समेत शाहजहांपुर व पीलीभीत जिले के तस्करों को मोटे मुनाफे में बेचता है।
बताया जाता है कि बरामद माल की कीमत अंतररार्ष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 70 लाख है। अफीम का वजन किया गया तो 1 किलो 800 ग्राम निकला। एसएचओं बिनावर खीम सिंह जलाल ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

