ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर किशोरी की हुई दर्दनांक मौत। उसावां थाने के सामने हुए हादसे के बाद ड्राइवर फरार

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर सोमवार को किशोरी की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर ड्राइवर मौके से भाग निकला। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार वालों को सौंपा है। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हादसा कस्बा उसावां में थाने के सामने हुआ। हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव कैमी निवासी रामदीन कश्यप की बेटी नन्हीं (15) पिछले दिनों उसावां के वार्ड संख्या 10 स्थित अपनी ननिहाल आई हुई थी। यहां उसके मामा की शादी थी। इसके बाद वह यहीं रुक गई। वह मंदिर में दर्शन करने गई थी और वहां से लौटते वक्त विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में नन्हीं गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं ड्राइवर वहां से भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायल को सीएचसी लेकर गई लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन भी रोते-बिलखते सीएचसी जा पहुंचे।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली कब्जे में ले लिया है। वहीं अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा परिजनों की ओर से लिखा गया है। इधर, शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा गया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!