गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त नदीम की अचल संपत्ति हुई कुर्क
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
त्रिलोकपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । मंगलवार को मसौली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के शहाबपुर निवासी गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त नदीम पुत्र नसीम की अचल संपत्ति कुर्क की है। अपराधी पर गौकशी जैसे गंभीर अपराध के मामले दर्ज है। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। सम्पत्ति कुर्की के दौरान तहसीलदार क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। बताते चले प्रदेश में दूसरी बार सत्ता सम्भालने के बाद योगी सरकार माफियाओं पर नकेल कसने को फुल फॉर्म में है। पुलिस प्रशासन भी एक्शन में है। राज्य में गैंगस्टर, शराब माफिया और अपराधियों पर लगातार बड़ी कार्रवाई हो रही है। ताबड़तोड़ हो रही कार्रवाई से अपराधियों में दहशत फैल चुकी है। बाराबंकी में भी अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्क की जा रही है। मंगलवार को मसौली पुलिस ने गोकशी के तहत गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त नदीम पुत्र मो. नसीम की-अचल सम्पत्ति कुर्क की है। यह कार्यवाही जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह के आदेश पर की गई हैं। गैंग के सरगना अभियुक्त हामिद पुत्र तसौव्वर के गिरोह में शामिल नदीम पुत्र मो0 नसीम , शब्बीर , समीम पुत्रगण मो0 शफीक, गुड्डु पुत्र मुस्तफा शामिल है, जिनके विरूद्ध थाना मसौली मे उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम 1986 के मामले पंजीकृत है। अभियुक्तों द्वारा अपने आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु क्षेत्र में गौकशी जैसे जघन्य अपराधों को कारित करने के अभ्यस्त अपराधी हैं। अभियुक्त नदीम द्वारा जघन्य अपराध करके अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करके अभियुक्त द्वारा एक पक्का मकान जिसमें चार कमरे व बरामदा बनाया गया है । सारी सम्पति को चिन्हित करते हुए उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अर्जित चल-अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया है। अभियुक्त नदीम द्वारा अपराध करके अवैध रूप से अर्जित कुल -अचल सम्पत्ति की कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। अभियुक्तों पर लगातार हो रही कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। कुर्की के दौरान तहसीलदार चन्द्रकान्त त्रिपाठी, सीओ रामनगर दिनेश दुबे, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम कृपाल सिंह, अब्दुल रहमान खान, शशिकांत सिंह, राजस्व निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय सहित पुलिस व प्रशासन मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

