बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मसौली पुलिस द्वारा बुधवार को 02 ऑटोलिफ्टर अजय गौतम पुत्र हरवंश निवासी खपुरवा थाना फतेहपुर, बब्लू पुत्र जंगू गौतम निवासी बंजरिया थाना मोहम्मदपुरखाला को दो अदद चोरी की मोटर साइकिल यूपी 41 जेड 4908 प्लेटिना व यूपी 32 एनके 0608 टीवीएस फोनिक्स के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना मसौली पर मु.अ.सं.-334/2022 धारा 41/411/414/419/420 भादवि पंजीकृत किया गया। पूछताछ से प्रकाश में आया कि अभियुक्तगण द्वारा रेकी कर मास्टर चाभी के माध्यम से मोटर साइकिल की चोरी करते है। बरामद मोटर साइकिल टीवीएस फोनिक्स को कस्बा त्रिलोकपुर थाना मसौली से करीब 02 वर्ष पूर्व चुराया था और मोटर साइकिल प्लेटिना को महादेवा मन्दिर के पास से चुराया था। अभियुक्तगण द्वारा गाड़ी की पहचान छुपाने के लिए सही नम्बर प्लेट को हटाकर फर्जी नम्बर प्लेट लगाया जाता है। इस मौके पर पुलिस टीम पंकज सिंह, कन्हैया पाण्डेय, राम कृपाल सिंह, अनुज मिश्रा मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

