अवैध मारफीन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के क्रम में टिकैतनगर पुलिस ने ग्राम जगनगर मजरे बराइन से एक अभियुक्त को गिरफ्तार उसके कब्जे से 110 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त अमरजीत रावत पुत्र राजाराम निवासी ग्राम जगनगर मजरे बराइन थाना टिकैतनगर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्त के पास से 110 ग्राम अवैध मारफीन बरामद कर थाना टिकैतनगर पर मु.अ.सं. 214/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर पुलिस टीम अजय कुमार त्रिपाठी, अमित कुमार पाण्डेय, राजेश पाण्डेय, नरेन्द्र यादव मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

