‘गेम ऑफ मैडनेस’ के ट्रेलर की हुई लांचिंग वेब सीरीज एम.एक्स प्लेयर और हंगामा के प्लेटफार्म पर मचायेगी धूम

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) डार्क स्टार प्रोडक्शन के बैनर तले के युवा फिल्म निर्माता, निर्देशक व अभिनेता कुलजीत श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित वेब सीरीज़ ‘गेम ऑफ मैडनेस’ के ट्रेलर की लांचिंग की गई। बुधवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में कई सामाजिक, साहित्यिक, राजनैतिक व फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़ी विभिन्न हस्तियां मौजूद थी। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए फिल्म अभिनेता देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए वेब सीरीज की कहानी को संक्षिप्त रुप में बताया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘ ने वेब सीरीज ‘गेम ऑफ मैडनेस‘ के ट्रेलर को लांच किया। फिल्म निर्माता कुलजीत श्रीवास्तव ने बताया कि चार एपिसोड की इस वेब सीरीज ‘गेम ऑफ मैडनेस‘ की पूरी कहानी एक लड़की के ईद गिर्द घूमती है। जो जिन्दगी में कुछ भी पाने के लिए लिए किसी भी हद तक गुजर सकती है। यह वेब सीरीज एम.एक्स प्लेयर और हंगामा के प्लेटफार्म पर देखा जाएगा। इस सीरीज में ड्रामा, एक्शन, सस्पेंस और रोमांस सब देखने को मिलेगा। वेब सीरीज की शूटिंग लखनऊ बरेली बाराबंकी सहित अन्य जनपदों में की गई है। दरअसल यह फिल्म निशा सिंह से जुड़ी हुई है जहां निशा सिंह मुख्य किरदार निभाती नजर आ रही हैं। वहीं उनकी फिल्म में निगेटिव भूमिका के चलते उनका अभियन दर्शकों को बहुत प्रभावित करेगा। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘ ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा यह एक सुखद खबर है कि हमारे जिले में कई बॉलीवुड फ़िल्में बनी परन्तु अब वेब सीरीज भी बनने लगी है। पहले के समय में हमारे कलाकारों को अवसर डिजिटल प्लेटफार्म पर नहीं मिल पाता था परन्तु अब मिलने लगा है। जिसके वजह से कई तरह के कलाकार उभरकर सामने आ रहे हैं। बाराबंकी के कलाकारों में किसी प्रकार से कोई कमी नहीं उनके अंदर भरपूर क्षमता है। यहाँ के कलाकारों के वजह से राज्य का नाम विश्व भर में प्रसिद्ध हो रहा है। साथ ही उन्होंने निर्देशक कुलजीत श्रीवास्तव के द्वारा ली गई पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उ.प्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए मुम्बई की तर्ज पर नोएडा में फिल्म सिटी बनाने की योजना बनाई। जो आगे चलकर युवा कलाकारों को राष्ट्रीय अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। इस वेब सीरीज में अहम किरदार निभाने वाले मशहूर फिल्म अभिनेता शरदराज सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू, फिल्म के मुख्य अभिनेता सौरभ यादव, सलोनी, सुमित भारद्वाज, डी.के निराला, कल्पना सिंह, मनीष यादव, आदित्य कुमार, रवि पासवान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!