तेज हवा के कारण अचानक टूटी विधुत केबिल की चपेट मे आकर युवक की हुई दर्दनांक मौंत।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा मे गुरुवार सुबह हुई बारिश के दौरान तेज हवा से विधुत केबिल टूटकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं हादसे की सूचना पर बिजली घर से सप्लाई बंद कर दी गई। फिलहाल परिजन पोस्टमार्टम की कार्रवाई से इंकार कर रहे हैं। हादसा सुबह लगभग नौ बजे हुआ था। बिनावर थाना क्षेत्र के गांव चंदौरा गांव निवासी किशनलाल (38) साइकिल से फेरी लगाकर गैस चूल्हा की मरम्मत का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात को वह खेत की रखवाली को गया था। जबकि सुबह बारिश के दौरान वापस घर लौट रहा था। बताया जाता है कि हल्की बारिश के साथ तेज हवा चल रही थी। इसी से उसके घर जा रही विधुत लाइन टूटकर नीचे आ गिरी। इसकी चपेट में आकर किशनलाल ने मौके पर ही तड़प कर दम तोड़ दिया। परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव वालों ने आनन-फानन में बिजली घर से सप्लाई बंद कराई। जबकि इसके बाद शव को विधुत लाइन से अलग किया। वजह थी कि शव के आसपास बारिश का पानी भरा हुआ था, इससे अन्य लोगों को क्षति पहुंचने की आशंका थी। मामले की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इंकार किया है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

