गंदगी से बज बजाती नालियां बनी दुबाना रामपुर बढनावा गांव की पहचान

?जिम्मेदारों के अकर्मण्यता के चलते गंदगी में जीने के लिए मजबूर हुए ग्रामीण

कौशाम्बी।*जनपद के कड़ा विकासखंड स्थित दुबाना रामपुर बढ़नवा गांव की गंदगी से बच बजाती सड़कें गांव की पहचान बन गई हैं आलम यह है कि सड़कें ही नाली का रूप ले चुकी है गांव में सफाई कर्मी की भी तैनाती है लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते गांव के लोग इस बदबू भरी गंध के बीच जीवन यापन करने के लिए मजबूर हैं। गांव के लोगों ने इस बाबत खंड विकास अधिकारी से भी शिकायत किया लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों ने इस ओर कोई भी कार्रवाई नहीं किया जिससे गांव के लोगों में भारी आक्रोश है।

बताते चलें कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार ने गांव में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था के लिए अपने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है लेकिन जिले के कड़ा विकासखंड के जिम्मेदार इस आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए दिख रहे हैं गांव में गंदी की का अंबार लगा हुआ है सड़के ही नालियां का रूप ले चुकी है लोगों ने इसकी कई बार शिकायत किया लेकिन इसके बावजूद मामले में जिम्मेदार अधिकारियों ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किया गांव के लोगों का कहना है यदि मामले में जल्द ही कोई कार्यवाही नहीं की गई तो गांव के लोग आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Don`t copy text!