हिस्ट्रीशीटर गैंगलीडर व गैंग के सदस्य की लखनऊ स्थित अचल सम्पत्ति भूमि व मकान गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया-

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी जिला प्रशासन व बाराबंकी पुलिस द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी कर अवैध रूप से धन अर्जन करने वाले थाना जैदपुर बाराबंकी के हिस्ट्रीशीटर गैंगलीडर व गैंग के सदस्य की लखनऊ स्थित अचल सम्पत्ति भूमि व मकान कुल कीमत लगभग 01 करोड़ 12 लाख 60 हजार रुपये को धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया-

जिला प्रशासन एवं बाराबंकी पुलिस द्वारा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट के हिस्ट्रीशीटर/गैंगलीडर मो0 सहीम उर्फ कासिम पुत्र तसव्वर अली निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी व गैंग के सदस्य फिरोज आलम उर्फ गुड्डू पुत्र अतीक निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के अवैध कारोबार से किये गये धनोपार्जन से स्वयं एवं परिजनों के नाम जनपद लखनऊ में भूमि व मकान का क्रय कर सम्पत्ति अर्जित की गई। उक्त सम्पत्ति को अन्तर्गत धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत कुर्क किया गया-

हिस्ट्रीशीटर/गैंगलीडर मो0 सहीम उर्फ कासिम पुत्र तसव्वर अली निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर बाराबंकी  कुर्क सम्पत्ति का विवरण- (कीमत लगभग बयालिस लाख चार हजार चार सौ साठ रुपये) वार्ड मल्लाही टोला, मोहल्ला बरफखाना जनपद लखनऊ स्थित भूमि व मकान कीमत लगभग 42,04,460/- रुपये गैंग के सदस्य फिरोज आलम उर्फ गुड्डू पुत्र अतीक निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी कुर्क सम्पत्ति का विवरण- (कीमत लगभग सत्तर लाख पचपन हजार दो सौ पचहत्तर रुपये) वार्ड कन्हैया माधवपुर मोहल्ला बरौरा हुसैन बारी जनपद लखनऊ स्थित भूमि व मकान कीमत लगभग 70,55,275/- रुपये

आपराधिक इतिहास-

हिस्ट्रीशीटर/गैंगलीडर मो0 सहीम उर्फ कासिम उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 82ए/2001 धारा 147/148/149/307/436/452/506 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
2. मु0अ0सं0 257/2004 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 207/2005 धारा 323/504/452/506/307 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
4. मु0अ0सं0 22/2006 धारा 147/148/323/506 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
5. मु0अ0सं0 899/2008 धारा 468/471/420/181/201 भादवि0 थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
6. मु0अ0सं0 573/2007 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
7. मु0अ0सं0 72/2021 धारा 352/353/336/504/188/34 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
8. मु0अ0सं0 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

गैंग के सदस्य फिरोज आलम उर्फ गुड्डू उपरोक्त-
1. मु0अ0सं0 13/12 धारा 8/21/60(3) एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी ।
2. मु0अ0सं0 72/2021 धारा 352/353/336/504/188/34 भादवि0 व 7 सीएलए एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी।
3. मु0अ0सं0 119/2022 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी

Don`t copy text!