डम्फर की ओवरटेक से असंतुलित ट्रक खाई में पलट।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। बीती रात्रि गोंडा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दहेजिया मोड़ के निकट डम्फर की ओवरटेक से असंतुलित ट्रक खाई में पलट गया वही सामने से आ रहे दो ट्रक अपने को बचाते बचाते खाई में पलट गये गनीमत रही कोई हताहत नही हुआ।
थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हाईवे पर मंगलवार की रात्रि करीब 3 बजे बहराईच की ओर से चावल लाद कर आ रहा ट्रक नम्बर आर जे 05 जीबी 5488 ने डम्फर नम्बर यूपी 93बी टी 9876 को ओवरटेक किया दोनों वाहनों की बाडी आपस मे टकराने से ट्रक असंतुलित होकर खाई में पलट गया इसी बीच सामने से आ रहे दो ट्रक डम्फर की चपेट में आने से दोनों असंतुलित होकर सड़क की रोड के पलट गये फिलहाल दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नही है। मसौली पुलिस ने पहुंचकर ट्रकों को किनारे करवा कर रोड़ को साफ कराया।।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

