अधूरे कार्य को तत्काल समय से पूरा कर लिया जाये: एकता सिंह सीडीओ ने बैठक कर दिए निर्देष

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह की अध्यक्षता में 50 लाख से ऊपर के निर्माण कार्याे की समीक्षा, मुख्यमंत्री की घोषणा, क्रिटिकल गैप की समीक्षा बैठक आहूत की गई, जिसमें विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने विभाग में निर्माण कार्याे को समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक के दौरान सड़क निर्माण, बाढ़ खण्ड, राज्य निर्माण खण्ड, लोक निर्माण विभाग, पाइप पेयजल योजना, अग्निशमन भवन रामनगर, आदि की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारी को निर्देश दिया कि जिस किसी विभाग में कार्य अधूरे है, उसे तत्काल समय से पूरा कर लिया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा किये गये कार्याे से समय-समय पर अवगत कराते रहे। बैठक में जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, ईओ नगर पालिका, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!