वृद्ध का शव नहर से बरामद

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। शारदा सहायक डबल नहर झाल में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है फतेहपुर कोतवाली और मसौली सीमा पर बरामद शव की शिनाख्त हो गई है मौके पर परिजनों ने पहुंचकर बताया कि मृतक का नाम शिवनारायण उम्र करीब 55 साल है। 4 दिन पूर्व घर से अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर पौधे लेने गए थे। बताया कि हम लोग महमूदाबाद कोतवाली के रजनापुर रहने वाले हैं सात भाई बहन के बीच पिताजी पूरी तरह खुश थे देर शाम वापसी ना होने पर खोजबीन शुरू हुई तो नूरपुर के पास नहर की पुलिया से पिताजी के चप्पल बरामद हुए हैं। इससे आशंका है कि पिताजी ने आत्महत्या कर ली है। इस बाबत पुलिस का कहना है कि संबंधित मामले की तहरीर में परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है पुलिस इसके बावजूद एंगल पर जांच कर रही है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!