आ बैल मुझे मार’ की तर्ज पर निर्माण कार्य में व्यवधान डाल रहा है पड़ोसी

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। जनपद में बढ़ रही कानून व्यवस्था की हनक के बावजूद गली मोहल्ले में कुछ लोग दबंग बन उभर रहे हैं। अधिकारियों की कानून व्यवस्था को बर्गलाने और टांग अड़ाने में माहिर कानून के दत्तक पुत्र बनकर उभर रहे हैं। ‘आ बैल मुझे मार’ की तर्ज पर अपने ही मोहल्ले में एक निर्माण कार्य में दबंग पड़ोसी व्यवधान डाल रहा है।

मामला शहर कोतवाली इलाके का मोहल्ला गोकुलनगर का है। जहाँ मोहल्ले की एक सड़क जो गाँधी आश्रम से एआरटीओ ऑफिस होते हुए चौहान गेस्ट हाउस की ओर आती है, 30 फिट मानक के अनुरूप स्थित है। जहाँ पर नागरिकों को पैदल ही नहीं वाहनों के साथ आने-जाने में कहीं कोई दिक्कत व व्यवधान नहीं होता है। न ही अतिक्रमण के नाम पर कहीं कोई स्थायी निर्माण दिखायी दे रहा है। जो मामला देखा जा रहा है। वहाँ के एक दबंग किस्म के अजय शुक्ला अपनी शोहरे पुश्ती और पहुँच के बल पर बेवजह कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेकर दर्शाने की फिराक में है। एक सम्मानित हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के जनप्रतिनिधि द्वारा मकान निर्माण कराये जाने पर बेवजह व्यवधान डालकर दबंगई की जा रही है।
मामला साफ है कि मोहल्ला गोकुल नगर में संजय वर्मा ‘पंकज’ द्वारा अपना मकान निर्माण कराया जा रहा है। जहाँ मकान में पटाई के लिये लायी जा रही मिट्टी मजदूरों द्वारा रात्रि व दिन में मकान के अन्दर लगातार पड़ रही है। ताकि सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न होने पाये। मिट्टी का ठहराव कहीं लम्बे समय तक सड़क पर रुकने नहीं पा रहा है। वो आधी सड़क खाली रहती है। पड़ोसी अजय शुक्ला की पुरातन किसी मामले को लेकर खुन्नस व चिढ़ है। जिसकी वजह से सड़क से मिट्टी उठा रहे मजदूरों के पास आकर बेवजह गालियाँ दी जा रही हैं। पीड़ित को धमकाया जा रहा है ये कार्य लगातार पिछले दो दिनों से जारी है। सम्मानित पत्रकार ने मामले की शिकायत सभी संबंधित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तक से कर रखी है। इसके अलावा जन सुनवाई के माध्यम से आनलाइन शिकायत की है लेकिन अभी तक मामले में कार्रवाई कुछ भी नहीं हुई है। पत्रकार ने मामले की जाँच करवाकर उचित कार्यवाही की मांग की है।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!