कंबल पाकर खिले गरीबों के चेहरे, सैकड़ों महिलाओं को दिया गया कंबल
प्रतिभा समाज उत्थान विकास समिति के तत्वाधान में आयोजित हुआ कार्यक्रम
गिरसा चौराहा के पास आयोजित हुआ कार्यक्रम
?कौशाम्बी। गरीबों की सेवा से मनोबल मजबूत होता है। यदि हम सभी जो भी गरीबों के लिए जितना कर सकता है। उतना अंशदान करें, तो हमारे समाज में गरीबी खत्म हो सकती है। उक्त बातें प्रभागीय वन अधिकारी पीके सिन्हा ने प्रतिभा समाज उत्थान विकास समिति के तत्वाधान में गिरसा चौराहे पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कहा।
इस मौके पर उन्होंने संगठन के द्वारा किए जा रहे इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की इस कड़कड़ाती ठंड में गरीबों को कंबल का बांटना एक पुनीत कार्य है। कार्यक्रम में मैं खुद को पाकर धन्य समझता हूं। इस मौके पर मौजूद समाजसेवियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक जितना भी हो सकता है। अपने जीवन में गरीब निराश्रित के लिए काम करना होगा। यह देश और समाज की सच्ची सेवा है। कार्यक्रम में बोलते हुए कार्यक्रम आयोजि का प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि संगठन ऐसे कार्यक्रमों का लगातार आयोजन करता रहा है। संगठन ने पौधरोपण महिला उत्थान महिला शिक्षा जैसे कार्यक्रमों को हरदम वन चढ़कर करने का काम किया है। इस मौके पर प्रमुख रूप से मीना देवी, सुजाता देवी, सुखरानी, रीता देवी, मीना, सुनैना, रीता देवी, मंजू देवी, माईकीदेवी, रीता, विमला देवी, अनीता देवी, इंद्राणी, शांति देवी, कलावती, रूपा, जगरानी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं व लोग मौजूद रहे।

