मिनी बस की टक्कर से सेल्समैन की दर्दनाक मौत
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात अनियंत्रित रफ्तार रोडवेज की मिनी बस की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक सतरिख थाना क्षेत्र की फरेंडी पुलिस चौकी स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान बन्द करके बाइक से घर लौट रहा था, इस दुकान पर वो बतौर सेल्समैन का काम करता था। कोतवाली नगर क्षेत्र के दक्षिण टोला बंकी निवासी अनूप यादव (50) पुत्र स्व. रामचरित गुप्ता की मौत हो गयी। अनूप सतरिख थाना क्षेत्र की फरेंदी चौकी के समीप स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। रात में बाइक से घर वापस लौटते समय कुरौली बाईपास के समीप अनियंत्रित रफ्तार मिनी बस ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। क्षेत्रीय लोगो ने बस को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। अनूप की दर्दनाक मौत की खबर सुनकर उसके रिश्तेदार सभासद प्रतिनिधि विनय गुप्ता, अजय गुप्ता और पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि रोहित सिंह चौहान सहित तमाम लोग पहुंचे और मृतक के परिवार को ढांढस बँधाया। इस दौरान पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराये जाने के बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

