कवि सत्यदेव श्रीवास्तव को भाजपा द्वारा सह सोशल मीडिया प्रभारी ब्रज बनाया गया
समाचार एजेंसी एसएम न्युज24 टाइम्स, बदायूं
समर्थको मिठाई खिलाकर एवं फोन व्हाट्सएप के माध्यम से दी बधाईयाँ
बदायूँ : नवोदित कवि सत्यदेव श्रीवास्तव को भारतीय जनता पार्टी द्वारा ब्रज क्षेत्र का सह सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया कवि ने वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक विद्यार्थी परिषद में कार्य विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया, समाज गरीब लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, रक्तदान के क्षेत्र में भी एक अलग भूमिका रही है, भारतीय जनता पार्टी के इस कार्य से कवि सत्यदेव श्रीवास्तव ने खुशी का इजहार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद दिया साथ ही उनके समर्थकों और भाजपा के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा, कवि सत्यदेव श्रीवास्तव के समर्थकों द्वारा मिठाई खिलाकर एवं फोन पर, व्हाट्सएप, फेसबुक पर बधाई देने वालों का तातां लगा रहा ।।
समाचार एजेंसी एसएम न्युज24 टाइम्स, बदायूं

