गड्ढा मुक्त सड़क” के दावों को मुंह चिढ़ा रही है कस्बा सफदरगंज से रेलवे स्टेशन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

डाफर ओवर लोडिंग के चलते पूरी रोड धंस कर तालाब का रुप ले लिया..

मसौली बाराबंकी। रेलवे दोहरी करण मे लगे डाफर ओवर लोडिंग के चलते पूरी रोड धंस कर तालाब का रुप ले लिया विभागीय अधिकारियों की लापरवाही एव अनदेखी के चलते कस्बा सफदरगंज से रेलवे स्टेशन जाने वाली पक्की सड़क थोड़ी सी बारिश में तालाब बन जाती है। रेलवे स्टेशन के अलावा कम्पोजिट विद्यालय ग्रामीण बितरक भारत गैस एजेंसी व गौदाम भी इसी मार्ग पर है बरसात के समय इस मार्ग से गुजरना बड़ा कष्टदायी साबित हो रहा है।
बताते चले कि सफदरगंज कस्बे से रेलवे स्टेशन जाने वाली पक्की सड़क वर्तमान समय में बदलाव स्थित में है सड़क पर बने बड़े बड़े गढ्ढे लोगो के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। एक ओर प्रदेश सरकार गड्ढा मुक्त सड़को का ढिढोरा पीट रही हैं वही दूसरी ओर गड्ढो में तब्दील बदहाल सड़क मुँह चिढ़ा रही है। रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मुसाफिरों को जहां दिक्कतें हो रही है वही कम्पोजिट विद्यालय जाने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे सड़क पर भरे गन्दे पानी से गुजर कर जाते है। सबसे बड़ी समस्या तो उन उपभोक्ताओं को है जो गन्दे पानी में साइकिल से रखकर गैस सिलेंडर भराने के लिए गोदाम को जाते है इसके अलावा सदेवा, किठूरी, फत्तापुर, तुरकानी, जलालपुर, खिदरापुर, सालेपुर, रुदलापुर, मीरापुर, गोडरी ,कुढी आदि गाँवो के लोगो के आवागमन का मुख्य रास्ता भी है
बहरहाल बदहाल सड़क लोगो के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!