कार्यदाई संस्था द्धारा कराए जा रहे कार्यो की प्रगति ठीक न पाए जाने पर डीएम ने नारजगी व्यक्त की।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
डीएम ने निर्देश दिए कि कार्यरत 124 परियोजनाओं की प्रगति पर फोकस कर सुधार करें।
बदायूँ। गुरुवार को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी दीपा रंजन ने मुख्य विकास अधिकारी ऋषि राज एवं संबंधित अधिकारियों के साथ शिविर कार्यालय पर बैठक आयोजित की कार्यदाई संस्था द्धारा कराए जा रहे कार्यो की प्रगति ठीक न पाए जाने पर डीएम ने असंतोष व्यक्त करते हुए उनके अभियंताओं कड़े निर्देश दिए हैं। कि ब्लॉकवार मैनपावर बढ़ाकर कार्य की प्रगति में सुधार लाएं।
डीएम निर्देश दिए कि कार्यरत 124 परियोजनाओं की प्रगति पर फोकस कर सुधार करें।
बैठक में अवगत कराया गया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत मै०पी०एन०सी०एस०पी० एम०एल०जे० वी०, आगरा द्धारा विरचित 93 नग ग्रामीण पाइप पेयजल योजनाओं के प्राक्कलन जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, बदायूँ की प्रस्तावित बैठक का एजेण्डा जनपद बदायूँ के ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन“ कार्यक्रम के अन्तर्गत नयी पाइप पेयजल योजनाओं के निर्माण हेतु राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ द्वारा सूचीबद्ध फर्म 40 पी०एन०सी० इन्फाटेक प्रा०लि० एस०पी०एम०एल० ज्वाइट वैनचर, आगरा को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, बदायूँ द्वारा 346 ग्राम पंचायतों के 501 राजस्व ग्रामों की सूची आवश्यक कार्यवाही हेतु उपलब्ध करायी गयी थी। फर्म द्धारा प्रेषित 214 नग ग्राम पंचायतों के 316 राजस्व ग्रामों के पाइप पेयजल योजना के प्राक्कलन को जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, बदायूँ द्धारा अनुमोदनुपरान्त राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ को प्रेषित किये जा चुके हैं।

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, लखनऊ को प्रेषित डी०पी०आर० के सापेक्ष राज्य स्तरीय योजना स्वीकृति समिति द्धारा 207 नग ग्राम पंचायतों में 309 राजस्व ग्रामों की पाइप पेयजल योजनाओं के प्राक्कलन को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। फर्म द्वारा माह जनवरी, 2022 में 33 ग्राम पंचायतों की पाइप पेयजल योजनाओं के प्राक्कलन खण्ड को उपलब्ध कराये गये हैं। उक्त सभी 33 नग प्राक्कलनों को खण्ड स्तर पर जल जीवन मिशन “ कार्यक्रम की गाइड लाइन्स एवं समय-समय पर शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुरूप परीक्षण कर सक्षम स्तर से 31 नग (02 नग प्राक्कलन की लागत 05 करोड़ से अधिक है) तकनीकी स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। इन 33 नग प्राक्कलनों में से 7 नमः प्राक्कलन, जिनमें रोड कटिंग एवं पुर्ननिर्माण की लागत, वितरण प्रणाली की लागत से 35 प्रतिशत से अधिक है का सत्यापन भी कमेटी गठित कर करा लिया गया है। पूर्व में दिनांक 21 दिसम्बर वर्ष 2021 को सम्पन्न जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, बदायूँ की बैठक में जिलाधिकारी द्धारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में प्रस्तुत डी०पी०आर० (19 नग) जिनमें रोड कटिंग एवं पुर्ननिर्माण की लागत, वितरण प्रणाली की लागत से 35 प्रतिशत से अधिक है। सत्यापन हेतु रोकी गयीं थीं, जिनका सत्यापन करा लिया गया है। सत्यापन में प्राक्कलन में प्रस्तावित रोड कटिंग एवं पुर्ननिर्माण का कार्य स्थलीय वास्तविकता के अनुरूप ही पाया गया है। इसके अतिरिक्त फर्म द्धारा माह अप्रैल से माह जून, 2022 तक कुल 41 ग्राम पंचायतों की पाइप पेयजल योजनाओं के प्राक्कलन खण्ड को उपलब्ध कराये गये है। उक्त सभी 41 नग प्राक्कलनों को खण्ड स्तर पर जल जीवन मिशन “कार्यक्रम की गाइड लाइन्स एच समय-समय पर शासन द्धारा निर्गत दिशा-निर्देश के अनुरूप परीक्षण कर सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त की जा चुकी है। डीएम ने कहा कि अपने-अपने दायित्वों का समय से निर्वाहन करें, किसी भी प्रकार की लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जाएगा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

