हर घर तिरंगा:आजादी के अमृत महोत्सव के चलते 20 करोड़ घरों पर फहरेगा झंडा, अमित शाह ने लोगों से की अभियान में शामिल होने की अपील

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 13-15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील की है। सरकार की ओर से भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इस अभियान की शुरुआत की गई है।अमित शाह ने सिलसिलेवार ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के मद्देनजर इस अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने कहा, ‘इस अभियान के तहत देशभर में लगभग 20 करोड़ घरों पर तिरंगे फहराए जाएंगे, जो हर नागरिक विशेषकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्योति को और अधिक प्रखर करने का काम करेगा। मैं सभी से अपील करता हूं कि 13 से 15 अगस्त के बीच अपने घरों पर तिरंगा फहराकर इस अभियान से जुड़ें।’गृह मंत्री ने कहा कि इससे हम अपनी युवा पीढ़ी में तिरंगे के प्रति सम्मान और जुड़ाव को और बढ़ा पाएंगे। साथ ही उन्हें आजादी के लिए संघर्ष करने वाले वीरों के त्याग से अवगत करा पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज न सिर्फ हर देशवासी को एकता के सूत्र में बांधता है, बल्कि हमारे अंदर राष्ट्र के प्रति समर्पण के भाव को और प्रबल भी करता है। गृह मंत्री ने कहा कि 22 जुलाई 1947 के दिन तिरंगे के वर्तमान स्वरूप को राष्ट्रीय ध्वज के रूप में अपनाने की घोषणा की गई थी।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!