आबकारी टीम ने अवैध शराब की तस्करी में महिला सहित 2 गिरफ्तार| टीम ने 500 लीटर लहन को मौके पर किया नष्ट, व 100 लीटर शराब भी बरामद की|

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। थाना उझानी क्षेत्र के आधा दर्जन ग्रामों मे आबकारी टीम ने शनिवार को छापामारी अभियान चलाया। जिसमे आबकारी टीम ने छापामरी अभियान के तहत दो शराब तस्कर को मौके से पकड़ गिरफ्तार कर लिया तथा गिरफ्तारी मे एक महिला भी शामिल है। पुलिस टीम ने 100 लीटर कच्ची शराब बरामद कर व 500 लीटर लहन को नष्ट कराया। जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया के नेतृत्व में लोकल पुलिस के सहयोग से उझानी के गांव अमीरगंज, हुसैनपुर व हुसैनपुर खेड़ा समेत उसावां कस्बे में छापा मारा। टीम सुबह ही इन गांवों में पहुंच गई। तस्करों के घर खंगालने शुरू कर दिए।
पकड़े गए तस्करों में प्रेमवती पत्नी शिब्बू निवासी अमीरगंज कोतवाली उझानी और भूरे उसावां के रहने वाले हैं। आबकारी अधिकारी ने प्रगल्भ लवानिया ने बताया जिले में मौजूद शराब और बीयर की दुकानें चेक करने का निर्देश अधीनस्थों को दिया गया है। जबकि बॉर्डर पर भी वाहनों की चेकिंग को कहा गया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

 

Don`t copy text!