परचून की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने,पिकप सहित 95 सौ नगदी, 83 लीटर मेंथा आयल व एक अदद जिंदा कारतूस सहित असलहा बरामद किया है।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। एक पखवाड़ा पूर्व सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महमदाबाद में परचून की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक अपचारी अभियुक्त सहित तीन लोगों को परसा तिरहा से प्रात: 6 बजै गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त पिकप सहित 95 सौ नगदी, 83 लीटर मेंथा आयल व एक अदद जिंदा कारतूस सहित असलहा बरामद किया है।

थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी के निर्देश पर चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह, अरुण कुमार हेड कॉन्स्टेबल रमेश प्रताप सिंह, महेश प्रताप सिंह जितेन्द्र राय, प्रशान्त त्रिपाठी ने एक पिकप को रोककर तलाशी ली तो छिपाकर रखा गया 83 लीटर मेंथा आयल बरामद हुआ। पुलिस की गिरफ्त के आये अमित वर्मा पुत्र सहजराम निवासी बरौलिया थाना बदोसराय , विनय कुमार वर्मा पुत्र कमलेश निवासी मसूदपुर थाना दरियाबाद को गिरफ्तार कर एक बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर, व चोरी का एक अदद रियलमी मोबाइल फोन, 95 सौ रुपये की नगदी बरामद हुई। अभियुक्तों ने गत 9 जुलाई की रात्रि महमदाबाद में एक परचून की दुकान में हुई चोरी का जुर्म कबूल किया। अभियुक्तों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!