भोलेनाथ अपने भक्त को कभी निराष नही करते: संतोष षुक्ला

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

सावन माह के दूसरे सोमवार को कोटेष्वर धाम में हुआ विषाल भण्डारा, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

बाराबंकी। कालो के काल महाकाल भगवान भोलेनाथ की महिमा अपरम्पार है। जिसने भी सच्ची श्रद्धा से उनके दरबार में जाकर पूजा अर्चना की है और अपनी मनोकामना पूरी करने की फरियाद की है वह भक्त कभी भी महाकाल के दरबार से निराश होकर नही लौटा है। उक्त बात विकास खण्ड सिद्धौर की ग्राम पंचायत लाखूपुर में गोमती नदी किनारे स्थित बाबा कोटेश्वर धाम के मंदिर परिसर में भण्डारे के दौरान वरिष्ठ पत्रकार संतोष शुक्ला ने कही। श्री शुक्ला ने कहा कि सावन का महीना भगवान का माना जाता है। सावन मास भर लाखों की संख्या में भोलेनाथ के भक्त जयकारा लगाते हुए विभिन्न मंदिरो में जा करके जलाभिषेक करते हैं जिसका फल भी भक्तों को मिलता है। उन्होने आगे कहा कि भण्डारा करवाना सबसे पुनीत कार्य है। क्योंकि भोलेनाथ पर जितना भक्त श्रद्धा रखता है और पूरी निष्ठा के साथ में उनको याद करता है भोलेनाथ उस भक्त को कभी भी निराश नही करते हैं। उनकी हर मनोकामना तो पूरी ही होती है साथ में ही उस भक्त पर कोई भी विपत्ति नही आती है। सावन के दूसरे सोमवार में प्रति वर्ष की भांति इस बार भी वरिष्ठ पत्रकार ने अपने सहयोगियों के साथ भण्डारे का आयोजन किया था। प्रातः 9 बजे से भण्डारा शुरु हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। भण्डारे में आस पड़ोस के हजारों ग्रामीणों के अलावा कई वरिष्ठ पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिसमें वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पाठक, पूर्व प्रधान जियालाल रावत, पत्रकार दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव, मनीष सिंह, अंकित मिश्रा, मुकेश मिश्रा, रंजीत गुप्ता, सौरभ वर्मा, हैदरगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश कुमार पाठक, विकास मिश्रा, राम इकबाल वर्मा, भाजपा नेता रामतीरथ वर्मा सहित अन्य कई भक्त भण्डारे में शामिल हुए।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!