मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में,बैठक आहूत की गई
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स\कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती एकता सिंह की अध्यक्षता में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान टीडीएस कटौती से संबंधित प्रमुख प्रक्रिया है। टीडीएस कटौती के लिए उत्तरदाई व्यक्तियों द्वारा पंजीयन प्राप्त करने संबंधी प्रावधान, सरकारी विभागों द्वारा पंजीयन प्राप्ति हेतु वांछित प्रपत्र, जीएसटीएन पोर्टल पर पंजीयन आवेदन की प्रक्रिया, पंजीयन संशोधन सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को बताया कि टीडीएस संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए नामित नोडल अधिकारी से संपर्क कर जानकारी भी प्राप्त की जा सकती है। जनपद बाराबंकी में अनिल कनौजिया उपायुक्त राज्य कर खंड 3 बाराबंकी तथा श्रीमती रेनू सिंह सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-2 बाराबंकी को टीडीएस संबंधित जानकारी हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में जनपद बाराबंकी के समस्त आहरण वितरण अधिकारी सहित संरक्षक हितेंद्र कुमार उपस्थित रहे ।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

