गोप ने रामसेवक यादव से पौत्र को दिलाई सपा की सदस्यता

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप निरन्तर समाजवादी पार्टी की सदस्यता अभियान को धार देने में लगे है। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी पुरोधा स्व. रामसेवक यादव के पौत्र सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं व जन सामान्य व्यक्तियों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही साथ सदस्यता अभियान को तेजी के साथ करने का आह्वान किया। श्री गोप ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सदस्यता अभियान घर-घर और गांव-गांव पहुंचकर होना चाहिए। सदस्यता अभियान की सफलता के लिए पार्टी के कार्यकर्ता तन मन से जुट जाए। इस मौके पर अरविन्द सिंह गोप ने समाजवादी पुरोधा स्व रामसेवक यादव के पौत्र हिमांशु यादव, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन सुबेहा चौधरी अदनान, हशमत अली गुड्डू, धीरज गुलसिया, ओमचन्द यादव, विकास पाण्डेय अन्नू पण्डित, प्रद्युमन यादव अमन, प्रांजल सिंह, रोहित अवस्थी, सुरेश यादव, संजय सिंह, मोहम्मद रफीक अंसारी सहित सैकड़ों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!