रांडेड सामानों को टक्कर दे रहे ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार सोलर उत्पाद

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स/ बाराबंकी जिले में बनीकोडर ब्लॉक के बहरेला क्षेत्र में “वे ऑफ राइट फाउंडेशन” के द्वारा चलाए जा रहे स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री रवि चंद्र यादव जी ने किया। केंद्र पर महिलाओं को उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग/विधि को देखकर उन्होंने महिलाओं का मनोबल बढ़ाया व केंद्र प्रबंधन समिति को शुभकामनाएं भी दी तथा महिलाओं को आगे सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। केंद्र पर महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की गुणवत्ता देख DDM  महोदय ने उनकी पैकेजिंग व मार्केटिंग के लिए अपना मार्गदर्शन भी दिया। संस्था की उपसचिव श्रीमती नीतू कुशवाहा जी ने बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को उनके घरों में छोटी-छोटी यूनिट लगाकर उत्पादन में सहयोग किया जाएगा। इस मौके पर श्री राम किशन, ज्योति यादव, रजनी, उर्मिला, प्रिंस सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!