नरेन्द्र मोदी ने हर घर को किया रोशन, पहुंचाई बिजली: उपेन्द्र रावत बिजली महोत्सव का सांसद उपेन्द्र रावत व एमएलसी अंगद सिंह ने किया उद्घाटन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। देवा क्षेत्र के ग्राम कुसुम्भा गांव में पावर ग्रिड बिजली विभाग द्वारा उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य पावर/2047 की थीम पर बिजली महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में मुख्य अतिथि सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी की नीतियों का परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे और शहरों में 24 घंटे बिजली मिल रही है। सांसद ने कहा कि जितनी संख्या में बिजली कनेक्शन पिछले तीन सालों में हुए हैं उतने पूरे 20 सालों में नही हुए। इसका कारण है कि आज के आठ साल पहले गांवों को बिजली नही पहुंचती थी, इसलिए लोग कनेक्शन भी नही ले रहे थे। कनेक्शन बढ़ने से भारी लोड के कारण इधर दो महीने से आपूर्ति में खामियां आई हैं जिन्हें एक दो महीने में सही हो जाएगी। सांसद ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से जन संवाद किया और कहा कि बिजली के क्षेत्र में क्रांति आई है। सदस्य विधान परिषद अंगद कुमार सिंह ने कहा कि मोदी सरकार की नीति का परिणाम है वही अधिकारी, वही विभाग और वही मशीनरी जो आज हर नागरिक को पूरी बिजली मिल रही है। जबकि आठ साल पहले लोग चंदा लगाकर बिजली लाने के लिए पैसे खर्च करते थे। पावरग्रिड के वरिष्ठ महाप्रबंधक डी. कुशवाहा, महाप्रबंधक पंकज कुमार, उपमहाप्रबंधक अनूप कुमार सिंह, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंधक मनीष कुमार, अंशुमान यादव अधिशाषी अभियंता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महोत्सव में जमुना प्रसाद कनौजिया द्वारा सांस्कृतिक व नुक्कड़ नाटकों से लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी। भारत की विभिन्न विद्युत विभागों यथा पावरग्रिड, आरईसी, पीएफसी, एनटीपीसी इत्यादि द्वारा विद्युत क्षेत्र की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी हेतु फ़िल्में दिखाई गई। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आसुतोश अवस्थी, जिला मंत्री करुणेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह चौहान, शिवकुमार जायसवाल, पारख महासंघ के जिलाध्यक्ष सुशील रावत, भाजपा नेता सीताकांत, दीपक मिश्रा, बृजेश रावत, बबलू यादव, कफील अहमद, दिनेश चंद्र वर्मा, टीकाराम, पिंटू कुमार, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संत कुमार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!