नौ व दस अगस्त को भाजयुमो निकालेगी बाइक रैली: शाही
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर युवा मोर्चा की आगामी कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री जिला प्रवासी शिवेंद्र विक्रम शाही, हर घर तिरंगा अभियान के जिला सहसंयोजक प्रमोद तिवारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम शाही ने बताया कि आगामी कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत भाजयुमो द्वारा 9 व 10 अगस्त को प्रत्येक मंडल में बाइक रैली का आयोजन करेगा। 11 अगस्त को महापुरुषों की मूर्तियों की साफ-सफाई धुलाई व माल्यार्पण कर उनको नमन करने का काम करेगा। 13 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने का काम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दिया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजयुमो जिला अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि आगामी कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत कार्यक्रम की पूरी तैयारी कर ली गई है। इस अवसर पर अभियान संयोजक युवा मोर्चा अरुण रावत, सर्वेश अवस्थी, रवि वर्मा, अनुज वर्मा, प्रमोद गोस्वामी, पुलकित त्रिवेदी, अंकित वैश्य, सूरजभान, शिव कुमार यादव, सत्या पंडित, कुलदीप सैनी, विवेक राजपूत सहित समस्त जिला पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

