डाक व्यवसाय मेले में खाताधारकों को किया सम्मानित
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। तहसील रामसनेहीघाट स्थित शाखा डाकघर किठईया लेखा कार्यालय में डाकघर की विभिन्न बचत एवं बीमा योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु एक विशाल डाक व्यवसाय मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने किया। व्यवसाय मेला में मुख्य अतिथि के रूप में पोस्टमास्टर जनरल लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र विवेक कुमार दक्ष उपस्थित रहे। पोस्टमास्टर जनरल श्री दक्ष ने मेला में प्रतिभाग करने वाले मण्डल के शाखा डाकपालों तथा स्थानीय ग्रामवासियों को विभाग की विभिन्न योजनाओं के विषय में विस्तार से जानकारी दी। श्री दक्ष ने बालिकाओं के उज्जवल भविष्य हेतु भारत सरकार द्वारा संचालित सुकन्या समृद्धि योजना के लाभों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। व्यवसाय मेला के दौरान सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने वाली बालिकाओं को स्वयं पासबुक एवं उपहार प्रदान किये। इस अवसर पर बी.एन.मिश्र अधीक्षक डाकघर बाराबंकी मण्डल ने मेला की अध्यक्षता करने के लिए पोस्टमास्टर जनरल श्री दक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया। मेला के दौरान कुल 3069 बचत बैंक खाते, 459 सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए तथा 330125 रूपया प्रीमियम का आरपीएलआई तथा 32832 रूपया का पीएलआई व्यवसाय किया गया। इस दौरान रामचरन सहायक अधीक्षक डाकघर बाराबंकी उपमण्डल, प्रभाकर वर्मा उपमंडलीय निरीक्षक डाकघर हैदरगढ़ उपमंडल, जे.पी.त्रिवेदी उपमंडलीय निरीक्षक डाकघर रामनगर उपमंडल, असीम वर्मा, कुँवर सिद्धार्थ, वेदान्त श्रीवास्तव कार्यालय सहायक आदि उपस्थित रहे।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

