14 अगस्त तक चलेगा अभियान

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन चन्द्रशेखर मिश्र ने अवगत कराया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैडर्ड एथॉरिटी (एफएसएसएआई) द्धारा निर्धारित मल्टी सोर्स एडिबिल ऑयल के सर्विलांस अभियान के क्रम में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 एवं जिलाधिकारी दीपा रंजन के आदेश के अनुपालन में अपने जनपद सहित उ0प्र0 के समस्त जनपद में दिनांक 1 अगस्त से दिनांक 14 अगस्त तक अभियान चलाना है। जिसके क्रम में 02 अगस्त मंगलवार को सहसवान स्थित नेहा जनरल स्टोर से जे़ड-कोल्हू ‘मल्टी सोर्स एडिबिल ऑयल‘ तथा प्योर किचिन ‘कची हनी मस्टर्ड ऑइल’ का सर्विलांस नमूना संग्रहित का जांच हेतु भेजा गया है तथा आगे भी ऐसे ही सर्विलांस नमूना कार्यवाही की जायेगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!