कांवड़ियों पर पथराव करने बाले दो प्रधानों सहित 11 लोगो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। कांवड़ियों ने पत्थरबाजों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का किया घेराव।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूं। कांवड़ियों पर पथराव करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार देर रात 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें दूगों गांव के प्रधान और पूर्व प्रधान भी शामिल हैं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के दूगों गांव में सोमवार को शिवालय पर जलाभिषेक के बाद लौट रहे कांवड़ियों का दूसरे पक्ष के लोगों से डीजे को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया। कांवड़ियों के जत्थे पर दूसरे समुदाय के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें कई कांवड़िये घायल हो गए। गुस्साए कांवड़ियों ने पत्थरबाजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा समेत अन्य अफसर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कांवड़ियों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई।
पुलिस ने रातभर गांव में दबिश दी। वहां से 11 पत्थरबाजों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें गांव का प्रधान रिहान और पूर्व प्रधान बाबू खां समेत 11 पत्थरबाज शामिल हैं। कांवड़ियों पर हमले के बाद दूवों गांव में पुलिस और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर गांव से भाग गए हैं। उनके घरों पर केवल महिलाएं बची हैं। हमले के बाद पुलिस ने गांव में जाकर दबिश भी दी। दो-तीन आरोपियों के पकड़े जाने की सूचना है। लहरा लाड़पुर निवासी कांवड़िया ओमप्रकाश ने वर्तमान प्रधान के बेटे रेहान, पूर्व प्रधान बाबू, दानिश, आरिफ, नासिर, चंदा, आसिफ, भूरा, जाहिद, निगार, दाऊद, शाबिर, जीशान, असलम, छुट्टन, मोहम्मद रफी, अनवर, सालिम, दन्ना, वासिव, फिरासत, खचेड़ा, आरिफ, महताब, शाहिद आदि को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस अज्ञात लोगो को तलाश करने मे जुटी है। एसपी देहात ने बताया सभी आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाई की जा रही है। क्षेत्र मे शांतिपूर्ण माहौल बना हुआ है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

