कृति पब्लिक स्कूल में मेधावियों को किया गया सम्मानित

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

हमारा उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के भी बच्चों को मिले बेहतर शिक्षा : हिमांशु सिंह

रामसनेही घाट, बाराबंकी। सीबीएसई के दसवीं की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय और परिवार का नाम ऊंचा करने वाले मेधावी छात्र – छात्राओं व उनके अभिभावकों को सम्मानित एवम् पुरस्कृत करने हेतु कृति पब्लिक स्कूल भगवानपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस वर्ष भी शत् प्रतिशत रिज़ल्ट लाकर विद्यालय के बच्चों ने क्षेत्र और जिलास्तर पर कीर्तिमान स्थापित किया। मेरिट में सबसे अधिक अंक लाने वाले सुजल गुप्ता और पियूष तिवारी ने जिले की मेरिट लिस्ट में चौथा और छठा स्थान प्राप्त किया जो अपने आप में गर्व की बात है। सभी मेधावी छात्र – छात्राओं को प्रबन्धक हिमांशु सिंह एवं प्रधानाचार्या डॉ0 फरजाना शकील अली ने पुष्पमाला पहनाकर व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।हिमांशु सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य ग्रामीण परिवेश के भी बच्चों को उच्चस्तरीय व टेक्नोलोजी शिक्षा पद्धति से जोड़ा जाए। समारोह में दिव्यांश नाग, मुस्कान वर्मा,खुशी वर्मा,प्रनब सोनी,आदया सिंह, आकांक्षा,सुमित,अनुपम और कक्षा के अन्य सभी बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। सभी बच्चों और परिवारजनों ने मेहनती शिक्षकों विद्यालय के स्वच्छ और संस्कारपूर्ण पढ़ाई के वातावरण और सुविधाओं को सराहा और बारहवीं की मान्यता पर बधाई दी। प्रबंधक हिमांशु सिंह और प्रधानाचार्या डा फरजाना शकील अली ने अपने संबोधन में सभी का अभिवादन किया और बधाई दी। उन्होंने विद्यालय में नवनिर्मित कैमिस्ट्री, फिजिक्स, बायलाजी, कम्प्यूटर, मैथ्स और रोबोटिक्स कार्यशालाओं से बच्चों की शिक्षा और अनुभव वृद्धि की बात कही। उन्होंने जिला टापर्स के लिए स्कॉलरशिप की भी घोषणा की।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!