उत्तर प्रदेश में सड़क किनारे कहीं भी गाड़ी पार्क करने वालों की अब खैर नहीं, गलत पार्किंग पर योगी सरकार का नया फरमान

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

उत्तर प्रदेश में अब गलत गाड़ी पार्क करना आपको भारी पड़ सकता है। योगी सरकार ने ट्रैफिक विभाग को सख्त हिदायत दी है कि गाड़ी गलत पार्क करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल, होटल, कोचिंग, प्राइवेट अस्पताल या फिर कहीं भी सड़क किनारे गाड़ी पार्क करने वालों के खिलाफ योगी सरकार सख्त एक्शन लेने जा रही है। जानकारी के मुताबिक सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रैफिक पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि वो ये सुनिश्चित करें कि राजधानी लखनऊ समेत राज्य के बाकी जिलों में गलत पार्किंग ना हो। दरअसल पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ में एक लंबे जाम में फंस गए थे। इसके बाद ही उन्होंने लखऊ में यातायात व्यवस्था को सही करने के आदेश दिए थे।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

Don`t copy text!