मोहर्रम की सात तारीख पर नगर में निकला अलम का जुलूस

मुकीम अहमद अंसारी, ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

सहसवान। मोहर्रम की सात तारीख पर नगर में निकला अलम और मेहंदी का जुलूस । जुलूस हुसैनी मंजिल इमामबाड़े से शुरू होकर जुलूस मो0 चौधरी ,चाहशीरी मिर्जा टोला ,काजी मोहल्ला,मीरा साहब रोड, खलीफा मोहल्ला ,बाजार बिलसनगंज ,नयागंज, जहांगीराबाद,कटरा ,शहवाजपुर ,गोपालगंज ,सेफुल्लागंज होता हुआ वापस हुसैनी मंजिल इमामबाड़े पहुंचकर समाप्त हुआ नगर में विभिन्न स्थानों पर लोगों लंगर और शरवत का इंतजाम किया था । कारी खलीकुर्रहमान ने बताया कि पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब के नवासे हज़रत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की पहली तारीख से घरों में इबादत का दौर चल रहा है व रोज़े रखे जा रहे हैं। सीओ चन्द्र्पाल सिंह ,कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने अलम के जुलूस को सकुशल, शांतिपूर्वक निकलवाने के लिए जुलूस के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी । जिसके चलते जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

मुकीम अहमद अंसारी, ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!