नेपाली युवती को वन स्टॉप ने किया माता पिता को सुपुर्द अभिभावकों ने जताया आभार, युवती व माता-पिता में दिखें खुशी के आंसू
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। नेपाल से एक अज्ञात युवती भटकती हुई बाराबंकी आ गई। जिसको वन स्टॉप सेंटर मैनेजर की रूबी श्रीवास्तव ने डायल 112 की पुलिस टीम की मदद से अभिभावकों के सुपुर्द किया। युवती जब अपने माता पिता से मिली तो उसकी आंखों में खुशी के आंसू छलक गए। युवती के परिजनों ने वन स्टॉप सेंटर टीम का आभार जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल से एक अज्ञात युवती भटकती हुई बाराबंकी आ गई। जिसको डायल 112 नम्बर पुलिस टीम की मदद से वन स्टॉप सेंटर को सुपुर्द किया। जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस व वन स्टॉप सेंटर मैनेजर रूबी श्रीवास्तव ने उसके माता पिता तक पहुंचा दिया। वन स्टॉप सेंटर पर उक्त युवती के रहने व देखभाल के उचित व्यवस्था की गई। उक्त युवती की भाषा नेपाली होने के कारण स्थानीय लोगों को समझने में काफी दिक्कत हो रही थी तब वन स्टॉप सेंटर मैनेजर रूबी श्रीवास्तव की सूझबूझ से कुछ नेपाली चौकीदारों को बुलाकर सम्पर्क किया और उनसे भाषा का अनुवाद करवाते हुए उनके परिजनों से सम्पर्क साधा गया। मालूम हो कि 6 दिन तक चली जांच पड़ताल में कुछ नेपाली चौकीदारो ने भाषा समाधान में मदद की तब उसके परिवार को बुलाया बुला के परिवार के साथ युवती को सकुशल भेजा गया। युवती की पहचान व देखभाल में महत्वपूर्ण योगदान सब इंस्पेक्टर विमला पाल का भी रहा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

