लूट का फर्जी मुकदमा दर्ज होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश! पुलिस अधीक्षक ने दिया आश्वासन जांच के बाद होगी कार्यवाही

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन बाराबंकी के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वर्मा व महामंत्री रितेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज सैकड़ों अधिवक्ता का प्रतिनिधि मण्डल पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स से मिला और मुकदमा अपराध संख्या-780/2022 अ0धारा 406, 420, 392, 323, 504, 506, 427 आईपीसी थाना कोतवाली नगर, बाराबंकी के सम्बंध में निष्पक्ष जांच कराये जाने की मांग की गई। जिस पर एसपी ने आश्वासन दिया कि यदि मुकदमा झूठा हुआ तो शिकायतकर्ता के विरूद्ध भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

प्रतिनिधि मण्डल द्वारा बताया कि वादी रवीन्द्र कुमार द्वारा दुराशयपूर्वक अधिवक्ता अनूप सिंह, अधिवक्ता अभिषेक सोनी, बाकर अम्मार नकवी, मो0 आफाक उर्फ शेखू, कर्मवीर सिंह आदि के खिलाफ विधिक प्रक्रिया का दुरूपयोग करके मुकदमा पंजीकृत करवाया गया है, जबकि मुकदमें में वर्णित सभी तथ्य व घटना पूर्ण रूप से फर्जी है। वादी कई मुकदमों में स्वयं वांछित हैं और उसके भाई व भाभी वर्तमान समय में जिला कारागार लखनऊ में न्यायिक हिरासत में हैं जिन पर उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में दर्जनों मुकदमें फर्जी कम्पनी बनाकर लोगों का करोड़ों रूपया ठगने के सम्बंध में दर्ज है और वादी भी मुकदमों में वांछित एवं नामित है। वही अधिवक्तागण अनूप सिंह व अभिषेक सोनी उक्त मुकदमों में वादी के विरूद्ध पैरवी कर रहे थे जिसके कारण वादी के परिवारीजन जेल में निरूद्ध है। इस कारण दबाव बनाने के लिए झूठें तथ्यों को गढ़कर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। इस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही व न्याय अनुसार प्रक्रिया का आश्वासन दिया गया और झूठा मुकदमा लिखाने वाले व संलिप्त सहयोगियों की जांच करायी जाये। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि यदि उक्त मुकदमा झूठा हुआ तो शिकायतकर्ता के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।  प्रतिनिधि मण्डल में वरिष्ठ अधिवक्ता राजू मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, पवन मिश्रा, रवि शुक्ला, अनूप सिंह, अभिषेक सोनी, अनुपम मिश्रा, दिनेश कुमार शुक्ला, निर्मल सिंह, शशांक श्रीवास्तव, अमेय विक्रम सिंह, कुलदीप यादव, प्रशांत मिश्रा, वेद कुमार आदि सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहें।

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!