अज्ञात शव को देखकर हड़कम्प ,सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। सोमवार की भोर शौच के लिए गये ग्रामीणों ने नहामऊ रेलवे क्रासिंग के निकट दो धड़ो में कटे पड़े एक अज्ञात शव को देखकर हड़कम्प मच गया सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर स्थित नहामऊ रेलवे क्रासिंग से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर एक अज्ञात व्यक्ति का दो हिस्सों में शव देख हड़कम्प मच गया और देखते ही देखते लोगो की भारी भीड़ जुट गयीं सूचना पर पहुँची मसौली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि शव की शिनाख्त नही हो सकी है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

