डीएम ने तिरंगा वितरण की समीक्षा

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

बदायूँ। जिलाधिकारी दीपा रंजन ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संबंध में सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में बैठक आयोजित की। डीएम ने अधिकारियों से तिरंगा वितरण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वितरण करने वाले कार्मिकों को पहले से बता दिया जाए कि वितरण करते समय तिरंगा प्राप्त करने वाले लोगों को बताया जाए कि तिरंगा किस प्रकार से फहराना है एवं इसके मान सम्मान में किसी भी प्रकार की कमी ना आने पाए। वितरण की मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम के माध्यम से की जाए। कार्यक्रम करा कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से तिरंगा, वितरित कराए जाएं। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी घरों में 13 से 15 अगस्त के मध्य तिरंगा को शानो-शौकत के साथ फहराया जाए, कोई भी घर छूटने ना पाए इसके लिए ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई जाए। बाजारों में तिरंगा लाइन बनाई जाए, जिसमें रोड के दोनों तरफ समान ऊंचाई पर तिरंगे लगाए जाएं। दुकानों को तिरंगा लाइटों एवं गुब्बारों से सजाया जाए। विद्यालयों में इस संबंध में विशेष प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया जाए। उन्होंने एआरटीओ को निर्देश दिए हैं कि वाहनों पर भी तिरंगा लगाए जाएं। इसके आलावा डीएम ने विकासकार्यां की भी समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि लक्ष्य के सापेक्ष समय से कार्यों को पूर्ण करें, कार्य गुणवत्तापूर्वक किए जाएं, सम्बंधित अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता को परखते रहे।

मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

Don`t copy text!