थानाध्यक्ष ने सफदरगंज में पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास दिलाया
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। थानाध्यक्ष सफदरगंज अभिषेक तिवारी ने बुधवार की देर शाम कस्बा सफदरगंज में पैदल गस्त कर लोगो को सुरक्षा का एहसास दिलाया थानाध्यक्ष ने साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। एक दर्जन से अधिक हमराहियों एव वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमर बहादुर सिंह के साथ कस्बे में निकले थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने दुकानदारों एव युवकों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी अपरिचित व्यक्ति की फोन कॉल आने पर अपने वित्तीय मामले की डिटेल कभी भी शेयर न करें। सोशल साइट के माध्यम से या ऑनलाइन मदद के नाम पर रुपये मांगने वालों को बिना पहचान किए कोई धनराशि न दें। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने अकाउंट का विवरण, एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर, ओटीपी नंबर व एसएमएस को शेयर न करें। एटीएम हमेशा अकेले प्रयोग करें। किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। अपने एटीएम कार्ड की सुरक्षा विशेष तौर पर करें। इसका प्रयोग स्वयं अथवा अत्यंत विश्वसनीय व्यक्ति के द्वारा ही करवाएं। अपने खाते का पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें न ही उसे कंप्यूटर या मोबाइल पर सेव करें। थानाध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने कहा कि आप लोग अपना पासवर्ड नियमित रूप से बदलें
अखबार, ऑनलाइन माध्यम के जरिये दिए जाने वाले लोक लुभावने ऑफरों के झांसे में न आएं। ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930, 55260 या 112 पर कॉल करें। तत्पश्चात थाना बैंक साइबर सेल को सूचना जरूर दें। एंटी वायरस, एंटी स्पाइवेयर और अन्य साइबर सुरक्षा वाले उपकरण सॉफ्टवेयर अपने कंप्यूटर, मोबाइल में इंस्टॉल करें। साइबर अपराध से बचने के लिए युवाओं को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा।इस मौके पर चौकी प्रभारी रामपुर हरिशंकर राय का० धीरेन्द यादव, अंकुश चौधरी,बिपुल सचान ,रितीश कुमार आदि लोग मौजूद थे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

