जनपद भर में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व जनपद के अनेक स्थानों पर रक्षा सूत्र के बहाने सांप्रदायिक सौहार्द को भी मिली मजबूती
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984
बदायूं। नगर एवं देहात क्षेत्रों में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं उमंग के साथ मनाया गया इस पर्व पर महिलाओं को भाइयों के घर पहुंचने के लिए बसों ट्रेनों एवं डग्गामार वाहनों का सहारा लिया तो कहीं दोपहिया दोपहिया वाहनों में भी बहनों को अपने भाइयों के घर उनकी दीर्घायु के लिए रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए उनके घर पहुंचे तथा भाइयों के हाथों मैं राखी माथे पर तिलक करते हुए उन्हें मिष्ठान खिलाते हुए उनकी दीर्घायु की भगवान से प्रार्थना की तो वही भाइयों ने भी उनके पैर छूकर उनकी रक्षा करने की वचनबद्धता दोहराई
इस बार रक्षाबंधन पर 2 दिन का होने की वजह से बहनों को भाइयों की रक्षा के वास्ते शुभ घड़ी का इंतजार करना पड़ा बहनों ने भाइयों के हाथों में रक्षा कवच सूत्र राखी बांधते हुए उनके माथे पर रोरी चावल से टीका करते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की इस दौरान बहनों को बसों डग्गामार वाहनों रेल मैं भारी भीड़ एवं धक्का-मुक्की के बीच सफर करना पड़ा कई बार भीड़ में अत्यधिक धक्का-मुक्की होने के कारण अफरातफरी की स्थिति कई स्थानों पर देखी गई वही भारी तादाद में महिलाएं भाई पतियों के साथ दुपहिया एवं दोपहिया वाहनों से अपने भाइयों के घर जाते देखी गई रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहनों में जहां विशेष उत्साह देखा गया वही भाई भी अपनी बहनों का रक्षा सूत्र बनवाने के लिए बड़े बेसब्री से इंतजार करते भी देखे गए कई स्थानों पर मुस्लिम समाज की बहनों ने हिंदू समाज के भाइयों तथा हिंदू बहनों ने मुस्लिम समाज के भाइयों के हाथों में रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए सुरक्षा का वचन लिया तो वही मुस्लिम समाज के भाइयों ने भी हिंदू बहनों से रक्षा सूत्र बनवाते हुए उनकी रक्षा करने का वचन दिया।
मुकीम अहमद अंसारी, जिला ब्यूरो चीफ, बदायूं 9719216984

