जयन्ती पर याद किए गए किसान मसीहा मुकेश सिंह
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। अन्याय के खिलाफ उठने वाली दमदार आवाज और किसानों और मजदूरों के हक के लिए दिन रात संघर्ष करने वाले भाकियू के जुझारू किसान नेता व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश सिंह की 53वीं जयंती कार्यकर्ताओ ने धूमधाम से मनाई। अपने लोकप्रिय किसान नेता की याद में कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पौधरोपण किया तथा मरीजों को फल वितरण कर जिला अस्पताल में डेढ़ दर्जन कार्यकर्ताओ ने रक्तदान कर उनकी मुहिम को आगे बढाने का संकल्प लिया। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले 25 साल शोषितों और पीड़ितों के लिए दिन रात संघर्ष करने वाले तथा जनपद में सामाजिक कार्य जैसे रक्तदान, नेत्रदान, देहदान और गरीब बेटियों की सामूहिक शादियों की नींव रखने वाले जननायक स्व. मुकेश सिंह की 53वीं जयंती भाकियू पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाई। जनपद भर में कार्यकर्ताओ में उनकी याद में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वहीं कोठी राजेश वर्मा, सतरिख, जैदपुर में शिव नरायन व रानी धीमान, सिरौलीगौसपुर डॉ राम सजीवन द्वारा मरीजों को फल वितरित किये गए। इस अवसर पर भाकियू जिलाध्यक्ष अनुपम वर्मा के नेतृत्व में स्व0 मुकेश सिंह द्वारा शुरू की रक्तदानरूपी मुहिम को आगे बढाते हुए जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्व0 मुकेश सिंह के दोनों बेटे राहुल वर्मा व डॉ विक्रांत वर्मा द्वारा रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की गई। रक्तदान करने वालो में मुख्य रूप से अवतन्श कुमार, नैन्सी वर्मा, पन्नालाल, अविनाश कुमार, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, विशेष कुमार, हरिनाम, मनीष कुमार, प्रदीप कुमार, अंकित वर्मा, अतुल कुमार, सुधाकर वर्मा, उमेश कुमार, सन्दीप कुमार, पंकज पटेल शामिल रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

